भारत

CDS जनरल विपिन रावत के शव देखते ही बिलख उठे परिजन, देखें तस्वीरें

Nil dhankar
9 Dec 2021 9:57 PM IST
CDS जनरल विपिन रावत के शव देखते ही बिलख उठे परिजन, देखें तस्वीरें
x

CDS जनरल विपिन रावत का पार्थिव शरीर गुरुवार को दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचा. उसी विमान में उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर भी लाया गया. जैसे ही पार्थिव शव दिल्ली पहुंचे तो उनके परिजन बिलख उठे. सबसे पहले जनरल विपिन रावत का शव विमान से उतारा गया. सभी के शव टेक्निकल एयरपोर्ट के हैंगर पर रखे गए. तीनों सेनाओं के प्रमुख उनका शव लेकर बाहर आए. जैसे ही शव यहां आए सभी की आंखें नम हो गईं.

जानकारी के मुताबिक जनरल विपिन रावत की बड़ी बेटी कृतिका दिनभर गमगीन हालत में लोगों से मिलती रहीं. लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे. वहीं उनकी सास ने कहा कि जनरल विपिन रावत ने जनवरी 2021 में शहडोल आने का वादा किया था. जनरल विपिन रावत की ससुराल शहडोल में हैं. वहां उन्हें हादसे की जानकारी नहीं दी गई थी. दिल्ली आने के बाद उन्हें इस बारे में बताया गया. उनकी सास ने बताया कि जब पिछली बार जनरल विपिन रावत से बात हुई थी तो उन्होंने कहा था कि जनवरी 2022 में शहडोल आएंगे. लेकिन ये इंतजार अब कभी खत्म नहीं होगा. CDS की सास ने बताया कि विपिन कहा करते थे कि जो भी जिम्मेदारी मिले, वह उसे जरूर पूरा करते हैं.







Next Story