भारत
पांच जून को नशे के खिलाफ दौड़ेगा हिमाचल, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ
Shantanu Roy
3 Jun 2026 3:38 PM IST

x
Shimla. शिमला। नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश पुलिस पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिमला के ऐतिहासिक रिज में एंटी-चिट्टा एवं स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता मिनी मैराथन-2026 का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 6:30 बजे राज्यपाल हिमाचल प्रदेश मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
मुख्यमंत्री पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे। इसमें युवा, विद्यार्थी, परिवार, शिक्षण संस्थान, सरकारी विभाग, स्वयंसेवी संगठन, महिला मंडल, खेल संगठन तथा आम नागरिक सक्रिय भागीदारी निभाएंगे मैराथन का मुख्य संदेश चिट्टा को ना, जिंदगी को हां रखा गया है। पुलिस का मानना है कि यह अभियान युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम में एंटी-चिट्टा जन आंदोलन पर लघु फिल्म और पर्यावरण जागरूकता प्रस्तुति भी दिखाई जाएगी। मुख्यमंत्री अपने संबोधन में नशामुक्त हिमाचल, युवा सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण पर विचार साझा करेंगे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





