भारत

OMG! बच्चे की गर्दन में घुसा भाला, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
18 Dec 2022 10:37 AM IST
OMG! बच्चे की गर्दन में घुसा भाला, फिर जो हुआ...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पीड़ित को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया.
बलांगिर: ओडिशा के बलांगिर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी स्कूल की वार्षिक खेल प्रतियोगिता (Annual Sports Meet) के दौरान गर्दन में भाला घुस जाने से 9वीं कक्षा का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.
अगलपुर बॉयज पंचायत हाई स्कूल में अभ्यास सत्र के दौरान एक छात्र ने भाला फेंका था, जो पास खड़े छात्र सदानंद मेहर की गर्दन के दाईं ओर से लगते हुए बाईं तरफ पार हो गया. ठोड़ी के नीचे फंसे भाले के साथ घायल को बलांगिर के भीमा भोई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि, मेहर अब अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है.
जिलाधिकारी (DM) चंचल राणा ने बताया कि स्कूल में एक स्पोर्ट्स मीट आयोजित की गई थी और यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई. हमें यह जानकार राहत मिली है कि बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर है. जिला कलेक्टर ने छात्र के परिवार को 30 हजार रुपये की तत्काल सहायता प्रदान करने का आदेश दिया है.
उधर, राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह भी निर्देश दिया है कि घायल छात्र को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए और इसके लिए आवश्यक धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी.
वहीं, दुर्घटना के बारे में बात करते हुए, बच्चे के चाचा अच्युतानंद मेहर ने बताया कि स्कूल के अधिकारियों से हमें इस बारे में सूचना मिली थी. इसके बाद हम अस्पताल पहुंचे. वहीं, इस हादसे के बाद स्कूल में खेल प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है.
बता दें कि एक ऐसा ही मामला पिछले दिनों महाराष्ट्र से सामने आया था. अमरावती जिले की दरियापुर तहसील स्थित एक सरकारी मैदान में तीर कमान प्रशिक्षण के दौरान एक बच्चे की आंख के पास तीर जा घुसा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story