जॉब अलर्ट

OMG! टक्कर के बाद डंपर में फंस गया ऑटो, घिसटता चला गया...फिर

jantaserishta.com
2 Jan 2026 3:38 PM IST
OMG! टक्कर के बाद डंपर में फंस गया ऑटो, घिसटता चला गया...फिर
x
देखें वीडियो.
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां गिट्टी ले जा रहे डंपर ने एक ऑटो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो डंपर के पिछले पहिए में फंस गया. इसके बाद डंपर उसे करीब तीन किलोमीटर तक घसीटता ले गया. इस भीषण हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है.
घटना गुरुवार शाम करीब सात बजे सुमेरपुर थाना क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया के पास की है. कबरई की ओर से गिट्टी लादकर आ रहा डंपर तेज रफ्तार में था. इसी दौरान उसने सामने चल रहे एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ऑटो डंपर के पिछले पहिए में फंस गया, लेकिन डंपर चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार बनाए रखी और ऑटो को सड़क पर घसीटता हुआ ले गया.
हादसे में ऑटो चालक अंकित कुशवाहा निवासी इंगोहटा की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार रोहित कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, सड़क किनारे पैदल जा रहे सीताराम निवासी बिलहड़ी को भी गंभीर चोटें आईं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने ऑटो चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. लोगों का कहना है कि इस इलाके में भारी वाहनों की तेज रफ्तार आम बात हो गई है. पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null