
x
रामपुर बुशहर। उपमंडलीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक मिनी सचिवालय रामपुर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने की। बैठक में क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विभागों के जनहित एवं विकास कार्यों से जुड़े एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में दत्तनगर क्षेत्र की पेयजल योजना के पुनर्निर्माण, सराहन को सीवरेज प्रणाली से जोडऩे, राजकीय महाविद्यालय रामपुर की लाइब्रेरी में पुस्तकों की क्षमता बढ़ाने, दोहरी-सराहन सडक़ की मरम्मत, नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर-06 में मार्ग सुधार एवं स्ट्रीट लाइट स्थापना, एनएच-05 पर स्कूलों के समीप ओवरहेड ब्रिज निर्माण, नोगली क्षेत्र में वर्षाशालिका एवं शौचालय निर्माण, नालियों के निर्माण तथा महात्मा गांधी चिकित्सालय खनेरी में ऑक्सीजन प्लांट के सुचारु संचालन, ट्रॉमा सेंटर में ओटी सुविधा आरंभ करने एवं ईएनटी विशेषज्ञ की नियुक्ति से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत लेलन में उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने, ग्रामीण सडक़ों के रखरखाव, बस स्टैंड एवं यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, बस रूट संचालन में सुधार, टैक्सी स्टैंड को पुराने बस स्टैंड में स्थानांतरित कर यात्रियों हेतु रेन शेल्टर निर्माण तथा खेल मैदान को बच्चों के उपयोग के लिए विकसित करने के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग एक माह के भीतर संबंधित मुद्दों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा अगली बैठक में सभी लाइन विभागों के अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। लगभग 15 वर्षों से लंबित सडक़ों को शीघ्र पक्का करने एवं सडक़ मोड़ों के समीप नालियां लगाने पर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपमंडलाधिकारी (नागरिक) हर्ष अमरेंद्र सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए तथा विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





