भारत

अधिकारी चुनावों में बखूबी निभाएं अपनी जिम्मेदारी

Shantanu Roy
22 May 2026 3:40 PM IST
अधिकारी चुनावों में बखूबी निभाएं अपनी जिम्मेदारी
x
Bharmour. भरमौर। जनजातीय उपमंडल भरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय भरमौर में दूसरे चरण का चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी भरमौर एवं रिटर्निंग अधिकारी विकास शर्मा ने की। इस पूर्वाभ्यास में कुल 430 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इनमें 6 सेक्टर आफिसर, 31 सहायक रिटर्निंग अधिकारी, 88 पीठासीन अधिकारी, 263 मतदान अधिकारी और 42 रिजर्व स्टाफ शामिल रहे। इस दौरान चुनावी ड्यूटी में तैनात
अधिकारियों एवं कर्मचारियों
को मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न चरणों की विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। जिला विकास अधिकारी तविंद्र कुमार ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं तथा निर्वाचन प्रक्रिया में तैनात प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की भूमिका अत्यंत अहम होती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आहवान किया कि वे प्रशिक्षण एवं रिहर्सल के दौरान दी जा रही जानकारी को गंभीरता से ग्रहण करें तथा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सजगता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करें।
Next Story