
x
पतलीकूहल। मनाली के 14 मील स्थित स्पैन रिजॉर्ट में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया। इस कार्यशाला में देश के 24 राज्यों से आए 72 अधिकारियों तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों के 72 प्रतिनिधियों जिनमें राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारी, अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे, ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य देशभर के राजस्व अधिकारियों को नवीन तकनीकों, आधुनिक प्रबंधन प्रणाली, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण, आपदा प्रबंधन, भू-राजस्व प्रणाली तथा पारदर्शी प्रशासन जैसे विषयों पर प्रशिक्षित करना था।
दो दिनों तक विशेषज्ञों ने राजस्व सुधार, आधुनिक भूमि-रिकॉर्ड प्रणाली, ई-गवर्नेंस के बढ़ते महत्व और नागरिक सेवाओं की बेहतर डिलीवरी पर विस्तृत सत्र लिए। समापन सत्र के बाद देशभर से आए अधिकारियों को हिमाचल की विशिष्ट लाहुली संस्कृति से रूबरू कराने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्पैन रिजॉर्ट के खुले प्रांगण में लाहुल सुर संगम के सांस्कृतिक दल ने अपने पारंपरिक वाद्ययंत्रों ढोल, नगाड़ों और सुरीली बांसुरी की धुनों के साथ प्रसिद्ध लाहौली नृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक दल की रंग-बिरंगी पोशाकें और जोशीले कदमों ने वातावरण को जीवंत कर दिया। मेहमान अधिकारियों ने इस नृत्य को न केवल सराहा बल्कि कई अधिकारियों ने स्वयं भी नृत्य में भाग लेकर स्थानीय संस्कृति के प्रति अपने उत्साह का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान रोजी शर्मा के लोकगीतों ने माहौल को और भी मधुर बना दिया। उनके गीतों की लय और आवाज ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





