भारत

जिला परिषद की बैठक से अफसर गायब

Shantanu Roy
5 Aug 2026 5:43 PM IST
जिला परिषद की बैठक से अफसर गायब
x
Kullu. कुल्लू। जिला परिषद कुल्लू की की प्रथम त्रैमासिक बैठक का आयोजन सोमवार को जिला परिषद सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास ने की तथा इसमें अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिस पर जिला परिषद अध्यक्ष नाराज दिखे। वहीं, अध्यक्ष ने सख्त निर्देश दिए हैं कि हर बैठक में अधिकारी उपस्थिति सुनिश्त करें। जिला परिषद की प्रथम बैठक में गत बैठकों की कार्यवाही की अभिपुष्टि के साथ-साथ जिले भर के विभिन्न विकासात्मक मुद्दों, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा नए मदों पर विचार-विमर्श कर दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में सदस्यों द्वारा पर्यटन एवं बुनियादी ढांचा के संबंध में अधिकारियों द्वारा
जानकारी दी गई।


मनाली के हामटा पास पर स्थापित बैरियर से प्राप्त होने वाले कंजेशन चार्ज दुपहिया वाहनों से सौ रुपए तथा चौपहिया वाहनों से दो सौ लिया जाता है और इस धनराशि को पर्यटन सुविधाओं के विकास पर खर्च किया जाता है। बैठक में बताया गया कि इस शुल्क से प्राप्त 20 से 25 लाख की वार्षिक आय से क्षेत्र में पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जा रहा है। इसके अलावा, हामटा पास क्षेत्र के सेथन में मौजूद सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत और पांडु रोपा में नए शौचालय निर्माण के एस्टिमेट प्राप्त होने की जानकारी दी गई। बैठक में सदस्यों द्वारा सडक़ एवं परिवहन व्यवस्था पर रामशिला.बिजली महादेव सडक़ पीएमजेएसवाई-3 के चौड़ीकरण, रिटेनिंग वॉल, डंगे और गुणवत्ता जाँच को लेकर सदन में प्रमुखता से बात रखी गई। बैठक में बताया गया कि जलोड़ी दर्रा और बंजार, लारजी क्षेत्र में पर्यटन सीजन के दौरान लगने वाले ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा अतिरिक्त बल की तैनाती, वन-वे प्लान और एएनपीआर कैमरों के माध्यम से की जा रही है वहीं, निरमंड के वजीर बावड़ी और सांभरी ढांक के पास भू-स्खलन से बचाव हेतु नेट रॉक बोल्टिंग कराने की योजना पर चर्चा हुई।
Next Story