भारत

ओडिशा: पारिवारिक कलह के चलते पति ने कर दी पत्‍नी की हत्‍या, पत्थर से पीट-पीटकर मारा

Sarita
22 July 2021 9:33 AM IST
ओडिशा: पारिवारिक कलह के चलते पति ने कर दी पत्‍नी की हत्‍या, पत्थर से पीट-पीटकर मारा
x

फाइल फोटो 

ओडिशा के जाजपुर जिले में 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ओडिशा के जाजपुर जिले में 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ईश्वरपुर गांव में नशे की हालत में घर लौटा और एक छोटी सी बात को लेकर उसकी पत्नी से तीखी बहस हो गई. इतने में पति को गुस्सा आ गया और उसने पत्नी के सिर पर पत्थर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

थाना प्रभारी इनामुल हक ने बताया महिला की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी जब उनके घर पहुंचे तो महिला खून से लथपथ पाई गई. इससे पहले कि वे उसे बचा पाते, उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी को दिन में एक अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है. महिला के शव को पोस्टर्मटम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टर्मटम रिपोर्ट सामने आने के पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.
इससे पहले भी जाजपुर में एक पति ने की थी पत्‍नी की हत्या
इससे पहले भी ओडिशा के जाजपुर जिले के कोरई थाना क्षेत्र रणपुर गांव से एक अभावनीय घटना सामने आई थी. यहां एक पारिवारिक कलह के चलते पति ने अपनी पत्‍नी को हथौड़ी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया था. मृतक महिला का नाम दीप्तिमयी जेना था. दोनों पति-पत्‍नी सरकारी शिक्षक थे.
देश में लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते नजर आ रहे हैं. दुख की बात ये है कि पुलिस और सरकार इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही हैं. आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार, मारपीट और हत्या के मामले सामने आ रहे हैं.


Next Story