
x
Barsar. बड़सर। हमीरपुर जिला के युवक ने मंडी की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को शेयर कर दिया है। युवती ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। बड़सर पुलिस ने भी युवती की शिकायत के आधार पर साइबर अपराध और महिला उत्पीडऩ का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिला के सरकाघाट क्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से यह शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई और बाद में उसे अपने रिश्तेदारों के मोबाइल में शेयर भी कर दिया। पीडि़ता का आरोप है कि वीडियो को रिश्तेदारों और अन्य लोगों को भी दिखाया जा रहा है। इस कृत्य से वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। युवती ने युवक पर दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करवाया हुआ है। पीडि़ता का कहना है कि आरोपित पक्ष की ओर से पहले दर्ज दुष्कर्म मामले को वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी की बहन ने अपने कार्यस्थल पर भी उक्त वीडियो लोगों को दिखाई है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





