भारत

बडिय़ां जो तुडक़ा लाणा ओ ठेकेदारनिये

Shantanu Roy
5 April 2025 5:18 PM IST
बडिय़ां जो तुडक़ा लाणा ओ ठेकेदारनिये
x
Bharadi. भराड़ी। भराड़ी में चल रहे तीन दिवसीय जिला स्तरीय अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में खूब धमाल रही। कलाकारों ने एक से बढक़र एक हिंदी, पंजाबी, पहाड़ी गीत गाकर पंडाल को झूमने पर विवश कर दिया। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में शगुन चड्ढा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला कमेटी की तरफ से मुख्यातिथि को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया। मुख्यातिथि ने मेला कमेटी को इस मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव बड़े कम समय में ऊंचा नाम कमा चुका है। आज इस मेले में लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। हमारी पुरानी सांस्कृति से नई पीढ़ी रू-ब-रू हो रही है। इसी कारण यहां के बच्चे अपने माता पिता, बुजुर्गों के आदर्शों को मान
रहे हैं।

मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का आगाज सरस्वती पूजन के साथ हुआ। गायक अरविंद कुमार, कुलदीप कश्यप, निम्मो जसवाल, सौरभ शर्मा ने अपनी अपनी प्रतुतियां दी। निम्मो ने जीणा कांगड़े दा, इस गरायें देया लंबड़ा ओ, लछी लछी लोग गलांदे, तू लंबी सिटी लायां सजना, बडिय़ां जो तुडक़ा लाणा ओ ठेकदारनिये आदि गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया। हास्य कलाकार ने भी हास्य व्यंगों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मुख्य कलाकार सौरभ ने पूरे पंडाल को झूमने पर विवश कर दिया। सौरभ ने हिंदी, पंजाबी, पहाड़ी भेंटे गाकर ख़ूबवाही लूटी। लोगों की मांग पर उन्होंने भेंटे भी प्रस्तुत की। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में सैंकड़ों लोग उपस्थित हुए। इस मौके पर मेला कमेटी के प्रधान करतार चौधरी, उपप्रधान ख्याली राम, सचिव डा. जगदीश चंद, गतवाड़ पंचायत उपप्रधान अजय शर्मा, डा. रितिक, आजाद चंद वर्मा, अमीचंद सोनी, मनोहर लाल, इंदु , सुभाष ठाकुर, व्यापार मंडल प्रधान पृथ्वी चंद, सुरेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा व सोहनलाल सहित कई गन्मामय लोग उपस्थित रहे।
Next Story