भारत

नर्स की हत्या, प्रेमी ने जहर का इंजेक्शन देकर मार डाला

Nil dhankar
19 July 2026 7:05 AM IST
नर्स की हत्या, प्रेमी ने जहर का इंजेक्शन देकर मार डाला
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। मेरठ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने जहर का इंजेक्शन लगाकर प्रेमिका नर्स की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मौके पर सुसाइड नोट भी मिला था।

हालांकि परिजनों ने लिखावट पर सवाल उठाए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। ये घटना लोहिया नगर स्थित एक अस्पताल का है। जहां 25 साल की नेहा नर्स थी। शनिवार सुबह वह अपनी ननद के साथ घर से ड्यूटी के लिए निकली थी। दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल के ओटी में वह पड़ी मिली। शोर मचाने पर अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचा। डॉक्टरों ने उसकी जांच की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से सल्फास की गोलियां और सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में ससुराल पक्ष के कुछ लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। इसी बीच मृतका के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने सुसाइड नोट की लिखावट पर सवाल उठाया। परिजन अपने साथ उसकी लिखी पुरानी कॉपियां भी लेकर पहुंचे और लेखनी का मिलान कर हत्या का आरोप लगाया।

पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए 2 टीम लगाई थी। इस दौरान मृतका के फोन की जांच की गई पता चला कि अस्पताल के ही कर्मचारी सुरेश से नेहा की लगातार बातचीत होती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का भी खुलासा हुआ। पता चला कि नेहा लगातार सुरेश पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर सुरेश ने नेहा की हत्या की प्लानिंग की। सुबह जब नेहा ओटी में पहुंची तो वहां सुरेश और दूसरे कर्मचारी फरहान पहले से मौजूद था। सुरेश ने उसके साथ मिलकर नेहा को दबोच लिया। फरहान ने नेहा के हाथ पकड़े, जबकि सुरेश ने नेहा का मुंह बंद कर उसे जहर का इंजेक्शन लगा दिया। नेहा के पति रवि कुमार ने करीब एक साल पहले आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत के बाद परिवार और बच्चे की जिम्मेदारी नेहा पर आ गई थी। इसी कारण उसने निजी अस्पताल में नौकरी शुरू की थी और वहीं कार्यरत थी।

सुरेश ने सुसाइड नोट लिखकर नेहा की जेब में डाल दिया। सल्फास की गोली भी डाल दी, ताकि घटना आत्महत्या की लगे। पुलिस ने सुरेश फरहान को गिरफ्तार किया है। दोनों ने जुर्म का इकबाल भी कर लिया है। जहर का इंजेक्शन बरामद किया है। इस मामले में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि अस्पताल के अंदर नर्स की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अस्पताल में ही काम करने वाले नर्स के प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर हत्या की थी। दोनों को गिरफ्तार किया है।

Next Story