भारत

NUMEROLOGY: आज का अंक राशिफल: 18 जून 2024

Nilmani Pal
18 Jun 2024 12:37 AM GMT
NUMEROLOGY: आज का अंक राशिफल: 18 जून 2024
x
अंक राशिफल
Numerology Prediction, 18 June 2024 : अंक ज्योतिष के अनुसार 18 जून 2024, मंगलवार के दिन हनुमान जी की कृपा से मूलांक 1, मूलांक 2, मूलांक 3 वाले लोगों में सुख-समृद्धि का वास होगा। मूलांक 4 वाले लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, जिससे कि कर्ज मुक्ति सम्भव हो पाएगी। वहीं, मूलांक 5 वालों पर निर्जला एकादशी पर विष्णु प्रिया लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। आज 18 तारीख है, अंक ज्योतिष के अनुसार `18 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल हैं। मंगल ग्रह उत्साह और ऊर्जा का कारक माना जाता है, इसलिए आज बड़ा मंगल होने पर मूलांक 9 वालों को मंगल दोष से मुक्ति के लिए हनुमान जी की स्तुति जरूर करनी चाहिए। आइए, विस्तार से जानते हैं आज मूलांक 1 से मूलांक 9 वाले लोगों का दिन कैसा बीतेगा।
​मूलांक 1: घर का माहौल सुखद रहेगा​
आपके लिए आज संतान से जुड़ी भी कोई समस्या चल रही थी, तो वो समस्या भी दूर होगी। आज घर पर कुछ सुखद माहौल मिल सकता है। अपने काम पर ध्यान बना कर भी रखना होगा। आप अगर मेहनत करते हैं, तो आपको इसका फल जरूर मिलेगा।​
​मूलांक 2: जीवनसाथी के साथ अच्छे सम्बध बनेंगे​
पारिवारिक क्लेश और संबंधों में दूरियां समाप्त होने में अभी कुछ समय लग सकता है। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। प्यार के मामले में साथी का सहयोग बना रहने वाला है। पुरानी गलतफहमियां दूर होती जाएंगी।
​मूलांक 3: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा​
यह समय आपके लिए धन और आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ लेकर आने वाला हो सकता है। आपको आज कुछ अधिक काम में व्यस्तता झेलनी पड़ सकती है इसलिए परेशान न होकर फोकस रखें। इस समय में अगर आप कहीं निवेश करेंगे, तो आपको लाभ पहुंचेगा।
​मूलांक 4: बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा समय​
आप अपने संबंधों को वाणी द्वारा सुधारने की कोशिश करें क्योंकि आप पर बहुत जल्दी दूसरा व्यक्ति भरोसा नहीं करना चाहे। आप कुछ नए काम को शुरु कर सकते हैं। आप अगर कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन बहुत ही शुभ है।
​मूलांक 5: धन कमाने के नए रास्ते निकलेंगे​
आज आपको घर से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर न हो पाएं लेकिन कुछ राहत तो जरूर मिल सकती है। जीवन साथी की सलाह पर ध्यान दीजिए। आप जीवनसाथी के साथ मिलकर सफलता के नए आयाम को छू सकते हैं।
​मूलांक 6: पुराने मतभेद दूर करने की कोशिश करें​
लोगों के साथ मतभेदों को दूर करने का बेहतर मौका मिलेगा। आज आप कुछ समय पूजा पाठ और लोगों के सतह मिलने-जुलने में भी व्यतीत करने वाले हैं। आपके पुराने मतभेद दूर करने के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है।
​मूलांक 7: धार्मिक कार्य में मन लगेगा​
अपने से आपकी राय में दूरी स्पष्ट रुप से दिखाई दे सकती है, इसलिए अभी के समय उनके अनुरूप काम कर लेना ही बेहतर होगा। जल्द ही आपकी बात भी सुनी जाएगी। अपनी बात कहने में कोई बुराई नहीं है।
​मूलांक 8: बिजनेस में मेहनत से लाभ होगा​
आज आप विशेष तौर पर अध्यात्म की तरफ रुचि लेते दिखाई देंगे। गुरु के आश्रम इत्यादि की ओर जाने का योग भी दिखाई देता है। अपने कर्मचारियों के साथ स्थिति आपके पक्ष में दिखाई देती है। आप अगर पुराने दोस्तों के साथ बातें शेयर करेंगे, तो आपको लाभ होगा।
​मूलांक 9: ब्लडप्रेशर की परेशानी हो सकती है​
स्वास्थ्य का आपको विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। आज आपको रक्तचाप से जुड़े रोग दिक्कत दे सकते हैं। आपके विदेश से जुड़े काम हैं, तो वो काम अब पूरे हो की अच्छी संभावना दिखाई देती है।
Next Story