भारत

नंबरदार संघ ने राजस्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Shantanu Roy
27 Feb 2026 5:49 PM IST
नंबरदार संघ ने राजस्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन
x
नाहन। जिला सिरमौर नंबरदार जनकल्याण संघ का एक प्रतिनिधि मंडल गुरूवार को जिला अध्यक्ष यशंवत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सिरमौर दौरे पर राजस्व मंत्री जगत ङ्क्षसह नेगी से मिला। नाहन के सर्किट हाउस में आयोजित मुलाकात में नंबरदार संघ जिला सिरमौर ने राजस्व मंत्री को मांग पत्र सौंपा। नंबरदार संघ ने राजस्व मंत्री को दिए मांग पत्र के माध्यम से कहा कि राजस्व संबधी कार्य जिसमें जमीन की रजिस्ट्री, इंतकाल,निशानदेही, व तकसीम मेंं नंबरदार की मुख्य भागीदारी सुनिश्चित की जाए। वहीं नंबरदारों ने रियासतकालीन दौर से चली आ रही लगान प्रणाली को एकत्र करने के लिए पैसों की बजाय रुपए में लगान अथवा मालगुजारी को कन्वर्ट करने की मांग उठाई।
नंबरदार संघ ने मांग पत्र में नंबरदारों के रिक्त पदों को भरने व जमाबंदी पर नंबरदारों के नाम अंकित करने की भी मांग उठाई। वहीं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने नंबरदारों की सभी मांगों पर आश्वसान देते हुए कहा कि शीघ्र ही जमीन की खरीद-फरोख्त रजिस्ट्री के समय नंबरदारों की सेवा को अनिवार्य किया जाएगा और अन्य मांगों को भी पूरा करवाया जाएगा। इस मौके पर यहां नंबरदार कलम ङ्क्षसह, जिला उपाध्यक्ष रामङ्क्षसह ठाकुर, नवीन कुमार, जिला सचिव बलवंत ठाकुर, जगदीश शर्मा, विजयपाल आदि मौजूद रहे।
Next Story