भारत
प्रदेश में बढऩे लगी सैलानियों की संख्या, होटलों में बढ़ी ऑक्यूपेंसी
Shantanu Roy
12 Sep 2023 11:11 AM GMT

x
शिमला। प्रदेश में अब पर्यटन कारोबार धीरे धीरे पटरी पर लौट रहा है। बाहरी राज्यों से काफी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। इस वीकेंंड पर भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों से पर्यटक हिमाचल घूमने पहुंचे। सनवारा टोल प्लाजा से मिली जानकारी के अनुसार इस वीकेंड पर शनिवार और रविवार को अधिक संख्या में पर्यटक वाहनों ने प्रदेश में प्रवेश किया है। परवाणू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 8500 पर्यटक वाहन परवाणू बैरियर से हिमाचल में प्रवेश हुए हैं। रविवार को शिमला, कसौली, कुल्लू, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी व खजियार सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटक चहलकदमी करते नजर आए।
इन दिनों विदेशी पर्यटक भी हिमाचल घूमने आ रहे हैं। होटल संघ से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को वीकेंड पर शिमला के होटलों में 50 प्रतिशत, तो कसौली में 70 ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। बीते दिनों यह 10 से 15 प्रतिशत थी। आगामी दिनों के लिए होटलों में एडवांस बुकिंग भी बढ़ी है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए होटल कारोबारियों द्वारा एडवांस बुकिंग पर कई तरह के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इन दिनों विभाग द्वारा कई गतिविधियां आयोजित की जा रही है। शिमला के रिज मैदान पर रविवार को भी पैराग्लाइडिंग का ट्रायल आयोजित किया गया, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। आगामी वीकेंड पर भी रिज मैदान में इसी तरह से पैराग्लाइडिंग का आयोजन होगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh ki KhabarHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi KhabarHimachal Pradesh news updatehimachal pradesh news livehimachal pradesh news

Shantanu Roy
Next Story