भारत

NSS वालंटियर ने किया पौधारोपण

Shantanu Roy
4 Aug 2024 11:01 AM GMT
NSS वालंटियर ने किया पौधारोपण
x
Paonta Sahib. पांवटा साहिब। श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय कालेज पांवटा साहिब की एनएसएस इकाई ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक वृक्षा रोपण अभियान का आयोजन किया जो माताओं को सम्मानित करने के लिए उनके नाम पर पेड़ लगाने की एक हरित पहल है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व को उजागर करता है और माताओं के प्रति कृतज्ञता और सम्मान की भावना को बढ़ावा देता है। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन से लड़ाई में योगदान करना और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की
संस्कृति को बढ़ावा देना है।

वृक्षारोपण अभियान सुबह 11 बजे कालेज परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें 50 पौधे लगाए गए। अभियान का उदघाटन प्राचार्य डा. वैभव कुमार शुक्ला ने कालेज परिसर में पहला पौधा लगाकर किया। यह कार्यक्रम एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डा. अरुण कुमार और प्रो. शीतल शर्मा के मार्गदर्शन और नेतृत्त्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों की उत्साही भागीदारी देखी गई, जिसमें 60 स्वयंसेवक सक्रिय रूप से शामिल हुए। डा. वैभव कुमार शुक्ला ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की और लगाए गए पौधों की सही देखभाल और सुरक्षा के महत्त्व पर जोर दिया।
Next Story