भारत

अब आग से सुरक्षित होगा काजा

Shantanu Roy
16 July 2026 5:00 PM IST
अब आग से सुरक्षित होगा काजा
x
Kaza. काजा। लाहुल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने काजा में उप दमकल केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दुर्गम एवं आपदा संभावित स्पीति क्षेत्र में दमकल सेवाओं की उपलब्धता लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस उप दमकल केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र में आगजनी सहित अन्य आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता और अधिक सुदृढ़ होगी। विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि उप दमकल केंद्र के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है तथा शीघ्र ही भवन निर्माण कार्य भी आरंभ किया जाएगा। केंद्र के लिए दो दमकल वाहनों का भी
प्रावधान किया गया है।


जिससे स्पीति घाटी के दूरस्थ क्षेत्रों तक त्वरित राहत एवं बचाव सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इस अवसर पर एडीसी शिखा, एसडीएम दीक्षित राणा, बीडीओ अंशुल, डिविजनल फायर अधिकारी नीतन, सब फायर अधिकारी सुंदर लाल, सूरज भारद्वाज सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधान संजीव, बीडीसी चेयरमैन महेंद्र सिंह, पूर्व बीडीसी पद्मा, राजेंद्र कारपा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दोरजे छेरिंग, टीएसी सदस्य वीर भगत, टीएसी सदस्य छेवांग रिग्जिन, लोब्जंग तंडुप, सहायक सचिव संजीव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
Next Story