भारत

अब महीने में दो बार नहीं चार दिन आएगी गैस

Shantanu Roy
9 July 2026 5:38 PM IST
अब महीने में दो बार नहीं चार दिन आएगी गैस
x
Nayanadevi. नयनादेवी। श्री नयना देवी क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब क्षेत्र में गैस सिलिंडर की आपूर्ति करने वाली गाड़ी महीने में केवल दो बार नहीं, बल्कि चार बार पहुंचेगी। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सैनी गैस एजेंसी ने गैस वितरण का नया शेड्यूल लागू किया है। इसके तहत अब हर माह 7, 15, 23 और 30 तारीख को गैस आपूर्ति वाहन निर्धारित क्षेत्रों में सिलिंडर वितरण करेगा। अब तक क्षेत्र में गैस की गाड़ी केवल 15 और 30 तारीख को ही
पहुंचती थी।


ऐसे में कई उपभोक्ता किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर सिलिंडर नहीं ले पाते थे, जिससे उन्हें अगले चक्र तक इंतजार करना पड़ता था। नए शेड्यूल के लागू होने से उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा मिलेगी और गैस की उपलब्धता भी पहले से बेहतर होगी। सैनी गैस एजेंसी के संचालक टीसी सैनी ने बताया कि उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए गैस वितरण की आवृत्ति बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इससे लोगों को समय पर गैस सिलिंडर उपलब्ध हो सकेगा और परेशानी से भी राहत मिलेगी।
Next Story