
x
Gopipur. गोपीपुर। बारिश से खड्डों-नालों में पानी का बहाव तेज होने से पौंग डैम में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बांध से सोमवार शाम से लेकर मंगलवार सुबह नौ बजे तक बांध से चरणबद्ध तरीके से 75 हजार क्यूसेक तक पानी छोड़ा जाएगा। सोमवार दोपहर दो बजे तक पौंग बांध का जलस्तर बढक़र लगभग 1385.48 फुट तक पहुंच गया। इस दौरान पौंग बांध जलाशय में पानी की आमद 1,73,024 क्यूसेक रही जबकि आउटफ्लो 60 हजार क्यूसेक रहा। बीबीएमबी प्रशासन ने पौंग बांध से पानी छोडऩे का शेड्यूल जारी कर दिया है। सोमवार शाम चार बजे से आउटफ्लो को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया है जो कि 26 अगस्त सुबह नौ बजे तक 75 हजार क्यूसेक तक पहुंचा जाएगा। एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की सूचना पर उपमंडल इंदौरा की 17 पंचायतों के लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के निर्देश दे दिए है। बचाव के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें बुलाई गई है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





