भारत
जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर मोबाइल फोन चला रहा, चिट्ठी से मचा हड़कंप
jantaserishta.com
4 Aug 2024 10:37 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जांच करने के निर्देश.
नई दिल्ली: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर नवीन बाली मोबाइल फोन पर इंस्टाग्राम चला रहा है। वह जेल से कई बार अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर भी अपलोड कर चुका है। इसे लेकर हरियाणा के खुफिया विभाग ने तिहाड़ जेल के महानिदेशक और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर जानकारी दी है।
पुलिस कमिश्नर की ओर से स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जेल में बंद नवीन बाली पर हत्या, जबरन उगाही, हत्या प्रयास और लूट समेत अन्य मामले दर्ज हैं। वह नीरज बवाना गैंग का अहम सदस्य है। वह कई वारदातों में नीरज का साथी रहा है। वर्ष 2021 में रोहिणी कोर्ट में हुई जितेन्द्र गोगी की हत्या में भी पुलिस ने नवीन बाली को आरोपी बनाया है।
बीते दिनों हरियाणा पुलिस विभिन्न बदमाशों के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही थी। इस दौरान पता चला कि नवीन बाली के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जेल की तस्वीर डाली गई है। इसे लेकर हरियाणा के गुप्तचर विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक अशोक मित्तल की ओर से तिहाड़ जेल के महानिदेशक सतीश गोलचा और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा गया है।
पत्र में बताया गया है कि मई और जून में तीन बार फोटो अपलोड की है। आखिरी बार 8 जुलाई को उसने इंस्टाग्राम पर जेल से फोटो अपलोड की है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में कई कुख्यात बदमाश अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो-वीडियो अपलोड करते हैं, लेकिन यह फोटो-वीडियो जेल से नहीं, बल्कि बाहर मौजूद उनके गुर्गों द्वारा अपलोड किए जाते हैं। वह अदालत में पेशी के दौरान बदमाशों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर अपलोड करते हैं, लेकिन इस मामले में जेल से ही फोटो डाली जा रही हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





