भारत

'मरवा दूंगा'...10000 रुपये ब्याज पर लिए, धमकी के कारण महिला की मौत, पति सदमे में

jantaserishta.com
4 Aug 2024 9:58 AM IST
मरवा दूंगा...10000 रुपये ब्याज पर लिए, धमकी के कारण महिला की मौत, पति सदमे में
x

सांकेतिक तस्वीर

मुकदमा दर्ज.
फिरोजाबाद: यूपी में फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर एक महिला मिथलेश की मौत हो गई। इस मामले में महिला के पति ने सूदखोर की धमकी के चलते पत्नी की मौत होने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के पति मुन्नलाल का कहना है कि मोहल्ले के ही रामनरेश यादव पुत्र रामगोपाल यादव से 10,000 रुपये व्याज पर लिए थे। 10 प्रतिशत की ब्याज समेत रामनरेश को पैसे लौटा दिए थे।
इसके बाद 2 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे रामनरेश घर पर आया। उसने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दी। उसने कहा कि अभी डेढ़ लाख रुपए बाकी हैं। रुपए शाम तक नहीं दिए तो तेरे पति और तेरे बेटे को मरवा दूंगा। आरोप है कि इससे मिथिलेश भयभीत हो गई। उसकी हालत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द होने लगा। परिवार वाले उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहा चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मुन्नालाल ने रामनरेश यादव पुत्र रामगोपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनो ने शुक्रवार को विषाक्त खाने की बात कही थी। महिला का बिसरा प्रिजर्व किया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामला आत्महत्या के एंगल से भी जांचा जाएगा। परिजनों के मुताबिक महिला के जहरीला पदार्थ खाया था। हालांकि पति और बेटे का कहना है कि सूदखोरों की धमकी के बाद महिला डर गई और उसकी हालत खराब होने लगी। पुलिस ने बताया कि बिसरा की जांच के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले में नामजत आरोपी से भी पूछताछ करेगी। रकम कितनी लौटाई गई और कितनी बकाया है इसकी जांच होगी। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर फिलहाल सूदखोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story