भारत

नामी बदमाश ने भी कॉकरोच पार्टी के लिए किया नारेबाजी, फुटेज जारी

Nil dhankar
23 July 2026 6:55 AM IST
नामी बदमाश ने भी कॉकरोच पार्टी के लिए किया नारेबाजी, फुटेज जारी
x

दिल्ली। जंतर मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के नामी हिस्ट्री-शीटर हाजी अफजाल का एक वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, वह अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए दिखाई दिया. हाजी अफजल की पत्नी हज्जन शकीला आम आदमी पार्टी (AAP) से मौजूदा पार्षद हैं.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार हाजी अफजाल पर हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण, आर्म्स एक्ट, मारपीट, DPDP एक्ट और MCOCA समेत कुल 26 आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं. हाजी अफजाल का आखिरी मामला FIR नंबर 296/2009 है, जो सीलमपुर थाने में DPDP एक्ट की धारा 3 के तहत दर्ज हुआ था. वहीं, FIR नंबर 18/2009 में MCOCA एक्ट के तहत उसे 28 अगस्त 2013 को दोषी ठहराया गया था और अदालत ने उसे 6 साल की सजा सुनाई थी. हाजी अफजाल अपने अलग-अलग मामलों में जेल की सजा काट चुका है. वह कई मामलों में बरी हो चुका है.

सूत्रों के मुताबिक नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के कई बड़े बदमाश हाजी की जुर्म की क्लास से ही बाहर निकले हैं. उसके भाइयों पर भी संगीन केस दर्ज हैं. इस बीच अब सवाल उठ रहा है कि NEET पेपर लीक के प्रोटेस्ट में हाजी क्या कर रहा था, क्या 20 जुलाई को हुई हिंसा में उसकी या उसके समर्थकों की कोई भूमिका थी. इन सबकी जांच की जाएगी.

अभी तक हिंसा में उसकी भूमिका सामने नहीं आई है, हालांकि बताया जा रहा है कि वह प्रदर्शन में मौजूद था और नारेबाजी कर रहा था. बता दें, NEET पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 'संसद चलो' मार्च निकाला था. जंतर-मंतर से संसद की ओर जा रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प देखने को मिली थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि इस झड़प दौरान 118 से अधिक पुलिसकर्मी चोटिल हुए, जिनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे.


Next Story