
x
मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस सरकार का नौ महीने का कार्यकाल अत्यंत निराशाजनक रहा है। प्रदेश सरकार का नौ माह का कार्यकाल पूरा हुआ है, लेकिन इन नौ माह में प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। चार माह तक प्रदेश सरकार पैसे की कमी व ऋण का रोना रोती रही। अब त्रासदी के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू त्रासदी के नाम पर अपनी विफलताएं छुपा रहे हैं।
सोमवार को मंडी में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नौ माह में एक भी योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। संस्थान बंद करने के सिवाय प्रदेश सरकार के नाम कोई उपलब्धि नहीं है। संस्थान बंद करने की दुर्भावना ऐसी कि अब यूनिवर्सिटी तक बंद की जा रही है। ऐसे सीएम सुक्खू बेहतर सरकार चलाने का दावा न करें। इस अवसर पर मंडी में विधायक अनिल शर्मा, पायल वैद्य, मनीष कपूर, निहाल चंद शर्मा भी उपस्थित रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh ki KhabarHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi KhabarHimachal Pradesh news updatehimachal pradesh news livehimachal pradesh news

Shantanu Roy
Next Story