![लाहुल-स्पीति में दस साल में चिट्टे का एक केस नहीं लाहुल-स्पीति में दस साल में चिट्टे का एक केस नहीं](https://jantaserishta.com/h-upload/2025/02/11/4378258-untitled-7-copy.webp)
x
Kullu. कुल्लू। देश का एक मात्र लाहुल-स्पीति जिला होगा, जो चिट्टे जैसे गंभीर नशे से बच गया है। लाहुल-स्पीति पुलिस ने जिला को नशे से पूरी तरह से बचा रखा है। पुलिस की हर लोगों पर पैनी नजर बनी हुई है। लाहुल-स्पीति जिला को नशे से बचाना पुलिस का सराहनीय कदम है। लाहुल-स्पीति पुलिस की कानून व्यवस्था देशभर में लाजबाव है। लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने में पुलिस अव्वल बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो हर-दूसरे तीसरे दिन चिट्टे/हेरोइन के लोग पकड़े जा रहे हैं।
लेकिन लाहुल-स्पीति जिला में पिछले दस सालों के पुलिस आंकड़ों पर गौर करे तो एक भी चिट्टे/हेरोइन जैसे सिंथेटिक नशे का मामला नहीं आए हैं। माइनस डिग्री तापमान में भी लाहुल-स्पीति पुलिस चप्पे-चप्पे में तैनात होकर हर व्यक्ति पर नजर रखती हैं। लाहुल-स्पीति पुलिस की जानकारी के अनुसार पिछले दस सालों में यहां पर एक भी चिट्टे का केस दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि पिछले पांच सालों में एनडीपीएस के 22 केस दर्ज हुए हैं। यह चरस के हैं। इन केसों में चरस मात्र 450 ग्राम ही पकड़ी गई हैं, जिस लोगों से चरस पकड़ी गई, वह प्रचून मात्रा में पकड़ी है। लाहुल-स्पीति पुलिस की बेहतरीन कानून व्यवस्था से जिला नशे से बच गया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiHimachal Pradesh Hindi News
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story