भारत

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, VIDEO

jantaserishta.com
9 July 2024 9:30 AM IST
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, VIDEO
x
देखें वीडियो.
नोएडा: नोएडा पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। मुठभेड़ में आरोपी घायल भी हो गया। आरोपी उदयवीर मथुरा का रहने वाला है और उसके खिलाफ नोएडा के थाना सेक्टर-39 में मामला दर्ज हुआ था।
पुलिस ने बताया कि 8 जुलाई को थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत सदरपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना के संबंध में शिकायत मिली थी। जिसके बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। वांछित आरोपी उदयवीर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दे रही थी। 9 जुलाई को थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से प्राप्त लोकेशन के आधार पर उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी।
गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के सेक्टर-42 के जंगल में छुपे होने का पता चला। पुलिस ने कांबिंग की। कांबिंग के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपी को ढूंढ रही थी। इसी दौरान 20 साल के उदयवीर की पुलिस संग मुठभेड़ हुई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर पर गोली लग गई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story