भारत
युद्ध के बीच रूसी Army में कार्यरत सभी भारतीयों को छुट्टी, वापसी भी होगी, पीएम मोदी ने पुतिन के समक्ष मामला उठाया
jantaserishta.com
9 July 2024 9:19 AM IST

x
नई दिल्ली: रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग में तैनात भारतीयों को वापस भेजने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने यह मुद्दा उठाने के बाद पुतिन ने यह फैसला लिया है। यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में अब तक कम से कम दो भारतीय मारे गए हैं। वहीं युद्ध क्षेत्र में फंसे दर्जनों लोगों का दावा है कि उन्हें धोखे से सेना में शामिल किया गया और मजबूरी में वह सीमा पर लड़ रहे हैं। एएनआई के हवाले से खबर मिली है कि दो दिवसीय यात्रा पर मास्को आए प्रधानमंत्री मोदी ने कल शाम पुतिन द्वारा आयोजित एक निजी डिनर के दौरान यह मुद्दा उठाया। सूत्रों के मुताबिक बताया कि रूस अपनी सेना में कार्यरत सभी भारतीयों को रिहा करने और उनकी वापसी में मदद करने पर सहमत हो गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





