भारत
धान के बीज पर नहीं मिलेगी Subsidy, 229 रुपए प्रति किलो पहुंचे दाम
Shantanu Roy
2 Jun 2026 3:34 PM IST

x
Hospice. धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के किसानों को इस वर्ष दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। पहले अप्रत्याशित मौसम के चलते गेहूं की फसल को हुए नुकसान से हुई परेशानी से अभी किसान उबर भी नहीं पाए थे कि अब एक नई समस्या किसानों की नींद उड़ाने का काम कर रही है। गेहूं की फसल के कार्य से मुक्त होने के उपरांत किसान धान की बिजाई के लिए अपने खेतों को तैयारी में लगे हैं। इस वर्ष सरकारी वितरण केंद्रों में धान के बीज में सरकार द्वारा कोई सबसिडी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। गत वर्ष जो धान का बीज 120 से 130 रुपए प्रति किलाग्राम के दाम में उपलब्ध था, उसी बीज के लिए इस वर्ष किसानों को 229 रुपए प्रति किलो की कीमत चुकानी पड़ रही है। ध्यान रहे कि पिछले वर्ष धान के बीज पर सरकार द्वारा 50 प्रतिशत सबसिडी प्रदान की जा रही थी।
जिसके चलते बीज 120 रुपए प्रति क्रिलोग्राम के लगभग उपलब्ध था। इस वर्ष सरकार द्वारा सबसिडी प्रदान न किए जाने के कारण बीज की कीमत 229 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। इसके अलावा सरकारी वितरण केंद्रों पर धान की केवल एक ही प्रकार स्टार 795 उपलब्ध है। पंजीकृत निजी वितरण केंद्रों में धान के 100, 807 और 90103 जैसे अलग अलग प्रकार के बीज उपलब्ध हैं। कुल मिलाकर वर्ष 2026 किसानों के लिए परेशानी से भरा रहा है। धर्मशाला के साथ लगते गावों के किसानों अर्जित, लोहित, रविकांत, ज्ञानी सिंह व पवन ने बताया कि धान के बीज की अनुपलब्धता व सबसिडी न मिलने के कारण बढ़े हुए दामों ने उनकी चिंता बढ़ा दी है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





