
x
Ani. आनी। आनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सिविल अस्पताल आनी को नई हाईटेक अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। इससे अब क्षेत्र के लोगों को जांच के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर आनी विधानसभा कांग्रेस कमीटी के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा उपलब्ध होने से आनी तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और उपचार के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित होने से गर्भवती महिलाओंण् वरिष्ठ नागरिकों तथा अन्य मरीजों को समय पर जांच की सुविधा मिलेगी। मरीजों का समय और आर्थिक खर्च दोनों बचेगा। दूर-दराज़ के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह सुविधा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आनी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना स्वस्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेगी और यह क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





