भारत

Zonal Hospital तीमारदारों के लिए भी कोई सुविधा नहीं

Shantanu Roy
28 July 2024 11:01 AM GMT
Zonal Hospital तीमारदारों के लिए भी कोई सुविधा नहीं
x
Mandi. मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों का इलाज हो रहा है। बरसात के मौसम पीलिया, डायरिया, बुखार और अन्य जल जनित रोगियों में हुई बढ़ोतरी के कारण यह हालत बने हैं। बिस्तरों की कमी की वजह से मरीजों को जोनल अस्पताल मंडी में एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों का इलाज हो रहा है। बरसात के मौसम पीलिया, डायरिया, बुखार और अन्य जल जनित रोगियों में हुई बढ़ोतरी के कारण यह हालत बने हैं। बिस्तरों की कमी की वजह से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मरीजों के साथ आए तीमारदारों के रहने के
लिए भी कोई सुविधा नहीं है।

तीमारदार फर्श पर सोकर रातें काट रहे हैं। ओपीडी के बाहर सोए तीमारदारों का गर्मी से हाल बेहाल है। अस्पताल के कमरों में जगह न होने के कारण मरीजों के साथ आए तीमारदार कमरों के बाहर सोने को मजबूर हैं। जोनल अस्पताल मंडी में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण यह समस्या पेश आ रही है। अस्पताल में गर्मी के कारण फैलने वाले रोगों क ी संख्या लगातार बढ़ रही है, जिस कारण उन्हें अस्पताल में ही उपचाधीन रखा जा रहा है। लेकिन अस्पताल में की सुविधाएं मरीजों की बढ़ती संख्या के आगे फेल साबित हो रही है। अस्पताल में फैली इस अव्यवस्था पर मरीजों और तिमादारों ने भी सवाल उठाए हैं। मरीज और तीमारदारों का कहना है कि जब मरीज बढ़ रहे हैं तो ओपीडी में बिस्तरों की संख्या भी बढ़ानी चाहिए। तीमारदारों ने बताया कि एक ही बिस्तर पर दो मरीजों का इलाज हो रहा हैए जिससे मरीज परेशान है। कई मरीजों को ऑक्सीजन और ग्लूकोज की बोतल चढ़ रही हैं, लेकिन बिस्तर पर दो मरीज होने के कारण मुश्किलें बढ़ गई है।
Next Story