भारत

विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं

Shantanu Roy
15 July 2026 4:58 PM IST
विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं
x
Chamba. चंबा। शहर के चौंतड़ा वार्ड में नगर परिषद की ओर से पेवर टाइल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को वार्ड पार्षद सुनील नैयर ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश ठेकेदार को दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुनील नैयर ने बताया कि बीना सहगल हाउस से चौंतड़ा टाला तक पेवर टाइल बिछाने का कार्य आरंभ किया गया है। जिस पर लगभग 10 लाख रुपये
खर्च किए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और स्थानीय लोगों के सुझावों के आधार पर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि वे क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी सुझावों से उन्हें अवगत कराएं, ताकि जनसहभागिता के साथ विकास कार्यों को गति दी जा सके। गौरतलब है कि नगर परिषद चंबा की ओर से शहर के 11 वार्डों में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से पेवर टाइल, डंगे और पाथ निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य शुरू किए गए हैं।
Next Story