
x
Hamirpur. हमीरपुर। पिछले कुछ वर्षों से पढ़ाई-लिखाई समेत रिसर्च, प्लेसमेंट और इंडस्ट्री से तालमेल सहित अन्य व्यवस्थाओं में लगातार सुधार कर रहे राष्ट्रीय प्रोद्यौगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर ने आईआईआरएफ (इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) की रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। आईआईआरएफ की रैंकिंग में संस्थान ने देश के बेहतरीन इंजीनियरिंग संस्थानों में स्थान पाते हुए 35वां जबकि हिमाचल में दूसरा स्थान पर जबकि आईआईटी मंडी पहले स्थान पर है। यही नहीं दिलचस्प बात यह है कि इस वर्ष संस्थान देशभर की कुल 30 एनआईटी में सीधे टॉप फाइव में पहुंच गया है। संस्थान ने इस बार एनआईटी दिल्ली, आईआईटी भुवनेश्वर, वीएनआईटी नागपुर, आईआईटी जम्मू और एनआईटी श्रीनगर समेत कई इंजीनियरिंग संस्थानों को पीछे छोड़ दिया है। एनआईटी हमीरपुर की रजिस्ट्रार डा. अर्चना संतोष नानोटी ने इस गर्व भरी उपलब्धि पर पूरे एनआईटी हमीरपुर परिवार को बधाई दी। एनआईटी हमीरपुर के डायरेक्टर प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने इस उपलब्धि के लिए फैकल्टी मेंबर, छात्रों, अधिकारियों, स्टाफ, पूर्व छात्रों और सभी स्टेकहोल्डर्स को बधाई दी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





