
x
Una. ऊना। ऊना पुलिस थाना क्षेत्र के तहत चलोला निवासी एक युवक को इटली भेजने के नाम पर कपूरथला पंजाब के व्यक्ति द्वारा 9.50 लाख रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। एजेंट ने पैसे भी ले लिए है और युवक को वर्क वीजा पर पर इटली भी नहीं भेजा है। पीडि़त हरप्रीत सिंह निवासी चलोला की शिकायत पर पुलिस ने कपूरथला निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 318(4) के तहत केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हरप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब का एक व्यक्ति ट्रैवल एजेंसी चलता है। उक्त व्यक्ति ने इसे इटली में नौकरी, पीआर व वर्क परमिट दिलाने की बात कहीं थी। इसके लिए उक्त व्यक्ति ने इससे 9.50 लाख रुपए लिए थे, लेकिन पैसे लेने के बाद उक्त व्यक्ति ने विदेश में नहीं भेजा। उधर, एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





