
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर में एनआईए की छापेमारी के दौरान मंगलवार को एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। अलग-अलग मामलों में जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
जम्मू-कश्मीर में हिरासत में लिए गए व्यक्ति को संदिग्ध बताया जा रहा है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। आतंकी फंडिंग मामले में केंद्र शासित प्रदेश में छापेमारी की जा रही है।
एक सूत्र ने बताया कि तमिलनाडु में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सोशल डेमोकेट्रिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) से जुड़े परिसरों पर भी छापेमारी की जा रही है।
एनआईए की टीमें कई आपत्तिजनक दस्तावेजों की जांच कर रही हैं।
अभी तक एनआईए ने छापेमारी पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी टिप्पणी नहीं की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





