भारत
NIA ने कारोबारी के आवास पर मारा छापा, हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मी मुस्तैद
jantaserishta.com
23 March 2026 10:42 AM IST

x
गुप्त जानकारी पर छापेमारी कर रही है.
हंदवाड़ा: जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम गुप्त जानकारी पर छापेमारी कर रही है। दो गाड़ियों में सवार होकर टीम सुबह ही छापेमारी करने पहुंची। एनआईए की टीमों ने सोमवार सुबह हंदवाड़ा के गुलोरा इलाके में एक कारोबारी के आवास पर छापा मारा। यह छापेमारी संभवतः दिल्ली के लाल किले विस्फोट मामले के संबंध में की जा रही है। एनआईए के अधिकारियों ने कारोबारी के आवास पर पहुंचकर गहन तलाशी ली। टीम ने दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य सामग्रियों की बारीकी से जांच की। छापेमारी के दौरान कारोबारी के घर हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं। सूत्रों के मुताबिक, कारोबारी का बम धमाके से कनेक्शन होने की जानकारी मिली है। फिलहाल अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
गौरतलब है कि 10 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय राजधानी को दहला देने वाले इस भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस हमले का मुख्य आरोपी उमर उन नबी भी विस्फोट में मारा गया था। एनआईए मामले की गहन जांच कर रही है, जिसका उद्देश्य इस कायराना आतंकी हमले के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश करना है। जांच एजेंसी के अनुसार जमी़र अहमद और तुफैल अहमद प्रतिबंधित आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीएच) के सक्रिय ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) थे। इस मामले में अभी तक जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विभिन्न स्थानों से 11 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अनुसार, दिल्ली विस्फोट की साजिश का मास्टरमाइंड उमर था, जिसने अन्य आरोपियों, मुजम्मिल गनई, शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान, आदिल अहमद राथर और पांच अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर इस हमले की योजना बनाई थी।
एनआईए लाल किले के धमाके का खुलासा करने और इससे जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में हंदवाड़ा में कारोबारी के घर पर छापेमारी की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





