भारत

NIA का एक्शन, टेरर फंडिंग के आरोपियों की 3 संपत्तियां कुर्क

jantaserishta.com
12 Jun 2023 1:21 PM IST
NIA का एक्शन, टेरर फंडिंग के आरोपियों की 3 संपत्तियां कुर्क
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक आतंकी फंडिंग के आरोपी की तीन संपत्ति कुर्क की। एनआईए के सूत्रों ने कहा कि अदालती आदेश मिलने के बाद एजेंसी के अधिकारियों ने कुपवाड़ा जिले की हंदवाड़ा तहसील के बागतपोरा इलाके में आतंकी फंडिंग के आरोपी जहूर अहमद वटाली की तीन संपत्तियों को कुर्क कर लिया।
वही सूत्रों ने बताया कि इन संपत्तियों पर लगे नोटिस बोर्ड के माध्यम से आम जनता को इन संपत्तियों की कुर्की के बारे में सूचित किया गया है। बता दें, वटाली को एनआईए ने 2017 में एक आतंकी फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया था और श्रीनगर शहर के बघाट इलाके में स्थित उसके घर को एजेंसी ने इस साल 31 मई को कुर्क कर लिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story