
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कहा है टीम ने फुलवारी शरीफ पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) मामले में कर्नाटक से पांच हवाला ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया है और एक बड़े हवाला मॉड्यूल का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महम्मद सिनान, सरफराज नवाज, इकबाल, अब्दुल रफीक एम और आबिद के एम के रूप में की गई। एनआईए ने कहा कि बिहार और कर्नाटक से चल रहे एक पीएफआई फंडिंग-बाय-हवाला मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है, जिसकी जड़ें संयुक्त अरब अमीरात में थीं। कसारगोड, केरल और दक्षिण कन्नड़, कर्नाटक से 5 पीएफआई गुर्गों की गिरफ्तारी हुई है।
एनआईए अधिकारी ने कहा कि फुलवारीशरीफ और मोतिहारी में पीएफआई के कार्यकतार्ओं ने बिहार में गुप्त तरीके से पीएफआई की गतिविधियों को जारी रखने की शपथ ली थी। उन्होंने हाल ही में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक विशेष समुदाय के युवक को मारने के लिए बंदूक और गोला-बारूद की व्यवस्था भी की थी।
अधिकारी ने बताया कि इस मामले में स्थानीय अधिकारियों ने पांच फरवरी को तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार हुए पांचों आरोपी पीएफआई के आपराधिक साजिशों में एक्टिव पाए गए हैं। ये भारत से बाहर से अवैध धन को ट्रांसफर कर पीएफआई नेताओं और कैडर्स के बीच वितरित करने में शामिल थे। पिछले साल जुलाई में सात आरोपी व्यक्तियों को फुलवारीशरीफ से गिरफ्तार किया गया था।
एनआईए ने कहा कि रविवार से वे इस सिलसिले में कासरगोड (केरल) और दक्षिण कन्नड़, कर्नाटक में छापेमारी कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि प्रतिबंधित होने के बावजूद पीएफआई और उसके कैडर हिंसक चरमपंथ की विचारधारा का प्रचार करते रहे और अपराध करने के लिए हथियारों और गोला-बारूद की व्यवस्था भी कर रहे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





