भारत

नौ मील में चार घंटे बंद रहा NH

Shantanu Roy
3 Sept 2024 5:27 PM IST
नौ मील में चार घंटे बंद रहा NH
x
Pandoh. पंडोह। चंडीगढ़- मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग मंडी पंडोह के नौ मील के पास पहाड़ी से मलबा आने से प्रात 5 बजे से लेकर लगभग 9 बजे तक चार घंटे बंद रहा। अचानक मलबा आने से तीन वाहन भी इसकी चपेट में आ गए और फंस गए। जिन्हें सुरक्षित निकालने में ज्यादा समय लगा। अन्यथा सडक़ मार्ग 1 घंटे में पुन सुचारू हो जाता। सोमवार को केएमसी निर्माण कंपनी ने सक्रियता के साथ काम करते हुए मात्र तीन घंटे में ही सडक़ बहाल कर दी। मगर सडक़ के दोनों ओर लगे जाम ने एक घंटे तक वाहनों को जाम कर रखा था। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद चार घंटे में एनएच को पुन बहाल कर दिया। इस दौरान सडक़ में फं सी कार जो ब्यास नदी में गिरने की कगार पर थी और सुरक्षित बचाने में कामयाबी मिली। वहीं एक ट्रक और बस को भी सुरक्षित निकाला जा सका, लेकिन चार घंटे तक रास्ता बंद होने पर सैंकड़ों लोगों को परेशान होना पड़ा।
Next Story