
महाराष्ट्र। पुणे में दो गुटों के बीच आज (शुक्रवार) को हिंसक झड़प हुई है. दौंड तालुका स्थित यवत रेलवे स्टेशन परिसर के नीलकंठेश्वर मंदिर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को तोड़ने के खिलाफ स्थानीय जनमानस में भारी आक्रोश फैल गया.
इस घटना के विरोध में कल भाजपा विधायक गोपीचंद पडळकर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर यवत में मोर्चा निकाला. इसके तुरंत बाद आज यवत की एक मस्जिद पर पथराव की घटना सामने आई है. इस पथराव से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है.
हिंदू संगठनों का कहना है कि यह घटना जानबूझकर दो समुदायों के बीच तनाव पैदा करने के उद्देश्य से की गई है. छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा खंडित करने की घटना से सकल हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं. इस कृत्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए यवत गांव और आसपास के ग्रामीणों ने गांव पूरी तरह बंद रखा और सार्वजनिक रूप से विरोध प्रदर्शन किया.





