
कच्चे तेल की कीमतों में आज मंगलवार 8 सितंबर को कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला है। कीमतें अब भी 92 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है। जोकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द है। अगर कीमतें नीचे नहीं आई तो आने वाले समय में इस असर घरेलू बाजार में देखा जा सकता है। बता दें, आज मंगलवार को घरेलू बाजारों में पेट्रोल और डीजल का रेट पुराने स्तर पर ही बरकरार है।
मौजूदा समय में देश के कई ऐसे शहर हैं जहां पेट्रोल का रेट 110 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है। मुंबई 111.21 रुपये प्रति लीटर, बैंगलोर में 110.82 रुपये, हैदराबाद में 116.15 रुपये, पटना में 113.35 रुपये, तिरुअनंतपुरम् में 115.49 रुपये रुपये लीटर रेट है।
नई दिल्ली में 102.12 रुपये, गुरुग्राम में 102.97 रुपये, भुवनेश्वर में 108.97 रुपये, चंडीगढ़ में 101.54 रुपये में पेट्रोल आज बिक रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में डीजल का क्या है रेट (Diesel Price Today)
दिल्ली - 95.20 रुपये
मुंबई - 97.83 रुपये
गुरग्राम - 95.64 रुपये
बैंगलोर - 98.77 रुपये
भुवनेश्वर - 100.68 रुपये
चंडीगढ़ - 89.47 रुपये
हैदराबाद - 104.23 रुपये
पटना - 99.36 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 104.40 रुपये
2022 के बाद मई के महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक के बाद एक चार बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। जिसके बाद औसतन कीमत में 7.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि, उसके बाद से ही दाम स्थिर बने हुए हैं।
मौजूदा हालात को देखते हुए अगर कोई बढ़ोतरी होती है तो आश्चर्य नहीं करना चाहिए। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान या संकेत सामने नहीं आया है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग ने संभावनाओं को बल दिया है।





