भारत

सलोगड़ा के पास हाईवे पर पलटी फॉर्च्यूनर, छह लोग घायल

Shantanu Roy
19 July 2026 4:58 PM IST
सलोगड़ा के पास हाईवे पर पलटी फॉर्च्यूनर, छह लोग घायल
x
Solan. सोलन। कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सलोगड़ा के बघोर नाले के समीप रविवार को एक फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। वाहन में पंजाब के अमृतसर से चायल घूमने जा रहे दो परिवारों के छह लोग सवार थे। हादसे में सभी को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना ब्लैक स्पॉट माने जाने वाले स्थान पर हुई, जहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से यहां चेतावनी संकेतक, स्पीड कंट्रोल उपाय और अन्य सुरक्षा इंतजाम जल्द करने की मांग की है।
Next Story