भारत

नवविवाहित महिला की गोली मारकर हत्या, ससुर करता था अश्लील हरकतें, फिर...

jantaserishta.com
5 March 2022 10:05 PM IST
नवविवाहित महिला की गोली मारकर हत्या, ससुर करता था अश्लील हरकतें, फिर...
x
पढ़े पूरी खबर

पलवल: हरियाणा के पलवल में एक नवविवाहित महिला की गोली मारकर हत्या हुई है. गोली मारने का आरोप उसके पति, ससुर और सास पर लगा है. विवाहिता की शादी को अभी एक माह भी पूरा नहीं हुआ था. परिजनों ने आरोप लगाया है कि विवाहिता का ससुर उस पर गंदी नजर रखता था और उसके साथ अश्लील हरकरत करता था. विवाहिता के विरोध करने पर ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह मामला पलवल-अलीगढ़ रोड स्थित किठवाड़ी कॉलोनी का है. आरोप है कि छोड़छाड़ का विरोध करने पर ससुर ने बहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसी दौरान महिला के पति के हाथ में भी गोली लग गई. उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
चांदहट थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया. पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला के गांव चौकडा निवासी डूंगर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि करीब एक माह पहले सात फरवरी को उन्होंने अपनी 19 वर्षीय बेटी रजनी की शादी मथुरा जिला के निवासी ग्रीटिंग नौहवार के साथ की थी. ग्रीटिंग फिलहाल अपने परिवार के साथ अलीगढ़ रोड़ स्थित किठवाड़ी कॉलोनी में रहता है. शादी के बाद से ही रजनी का ससुर मोहन सिंह उस पर गंदी नजर रखने लगा. बार-बार रजनी पर पैर दबवाने के बहाने अश्लील हरकत करता था.
साथ ही उन्होंने बताया कि रजनी ने इसकी शिकायत अपने पति और सास से की. उन्होंने भी उसका साथ नहीं दिया और उल्टा उसे ही चुप रहने के लिए कहा. रजनी बार-बार मायके जाने के लिए कहती पर उसे मायके नहीं जाने दिया गया. 4 मार्च को रजनी के पति, सास और ससुर ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. जब वे पलवल पहुंचे तो उन्हें रजनी का शव जिला नागरिक अस्पताल में मिला.
पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर विवाहिता के पति, सास और ससुर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. महिला के पति का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story