भारत
उतारा मौत के घाट दहेज के लिए नवविवाहिता को, चुपके से अंतिम संस्कार की कोशिश नाकाम, पुलिस पहुंची
jantaserishta.com
8 April 2025 5:31 PM IST

x
फैली सनसनी.
पटना: पटना के आलमगंज थाना इलाके में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतका की पहचान बेगूसराय की रहने वाली पुतुल कुमारी के तौर में हुई है. पुतुल की शादी 22 अप्रैल 2024 को आलमगंज थाना इलाके के कोयरी टोला निवासी और जीविका में एरिया कोऑर्डिनेटर रितेश कुमार से हुई थी.
परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद से ही रितेश और उसके परिवार वाले तीन लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे. जब पैसे नहीं दिए गए तो पुतुल के साथ मारपीट शुरू हो गई.
मृतका की मां सरिता देवी ने आरोप लगाया कि रितेश का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था. पुतुल इसका विरोध करती थी, इसी कारण रितेश उसे प्रताड़ित करता था, सोमवार को पुतुल की मौत हो गई. ससुराल वाले उसकी लाश को चुपके से पटना के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के गुलबी घाट ले जाकर जलाने की तैयारी में थे.
जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने आलमगंज थाना पुलिस से मदद ली. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया.
पुलिस अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, उसके बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी. इधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को ससुराल के दरवाजे पर रखकर जमकर हंगामा किया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





