भारत

बीजेपी नेता के बॉडीगार्ड ने की आत्महत्या, CRPF जवान ने खुद को गोली मारी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
8 April 2025 5:09 PM IST
बीजेपी नेता के बॉडीगार्ड ने की आत्महत्या, CRPF जवान ने खुद को गोली मारी, मचा हड़कंप
x
पुलिस जांच कर रही है.
पटना: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बिहार अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के आवास पर मंगलवार को गार्ड ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दी। घटना पटना स्थित सचिवाल थाना क्षेत्र स्थित एमएलसी आवास पर हुई है। सुरक्षा गार्ड ने खुद को पिस्तौल से गोली मारी और अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। गार्ड का नाम आशुतोष मिश्रा था और वह सीआरपीएफ का जवान बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर सचिवालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर को जायसवाल के सरकारी आवास पर सीआरएपीएफ के जवान का शव एक कमरे में खून से लथपथ अवस्था में पाया गया। शव के बगल में ही जवान का लाइसेंसी हथियार भी बरामद किया गया। प्रथमदृष्ट्या सुसाइड की ही आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पूरा मामला पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
मौके पर पुलिस के वरीय पदाधिकारी पहुंचे। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। हालांकि, घटना के वक्त दिलीप जायसवाल अपने आवास पर मौजूद नहीं थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story