भारत

नवविवाहिता पत्नी को कर दिया प्रेमी के हवाले, पति का फैसला चर्चा में आया

jantaserishta.com
31 May 2023 3:21 PM IST
नवविवाहिता पत्नी को कर दिया प्रेमी के हवाले, पति का फैसला चर्चा में आया
x

फोटो: सोशल मीडिया

उसने तय किया कि वह मात्र 20 दिन पहले ब्याही गई पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर देगा।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के पलामू में एक युवक को जब अपनी नवविवाहिता पत्नी के किसी और से इश्क होने की खबर मिली, तो उसने ऐसा फैसला लिया जिसकी चर्चा पूरे इलाके में है। उसने तय किया कि वह मात्र 20 दिन पहले ब्याही गई पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर देगा।
पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के भीतकिला गांव निवासी सनोज सिंह की शादी लेस्लीगंज के तुकाडीह निवासी प्रियंका के साथ बीते 10 मई को रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। दुल्हन प्रियंका ससुराल में थी तभी सोमवार को उसका पराना प्रेमी जितेंद्र विश्वकर्मा उसके पास पहुंच गया। इसके पहले की दोनों के भागने की योजना सफल होती ससुराल वालों ने दोनों को पकड़ लिया। जितेंद्र विश्वकर्मा ने पूछताछ में बताया कि प्रियंका के साथ उसका प्रेम संबंध वर्ष 2012 से ही चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे पर प्रियंका के परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं थे। इसकी वजह ये थी कि दोनों की जाति अलग-अलग थी। जब प्रियंका के पिता को हमारे प्रेम संबंध का पता चला तो उन्होंने उसकी शादी आनन-फानन में सनोज से करा दी। प्रेमिका की शादी की बात पता चलते ही वह उसके ससुराल पहुंचा था।
यह कहानी सामने आने के बाद सनोज सिंह ने पत्नी प्रियंका को उसके प्रेमी जितेंद्र के हवाले करने का फैसला किया। प्रियंका और उसके प्रेमी जितेंद्र का कहना है कि वे दोनों बालिग हैं और दोनों एक साथ जीवन गुजारना चाहते हैं। इस बीच पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। तय हुआ कि प्रियंका के घरवालों को बुलाकर उनके सामने उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story