भारत

कमरे में नवविवाहित जोड़े की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Admin2
7 July 2021 8:46 PM IST
कमरे में नवविवाहित जोड़े की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
x
जांच जारी

हरियाणा। शहर में एक नव विवाहित जोड़े की रहस्यमय परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हकीकत सामने आ पाएगी। फिलहाल शव नागरिक अस्पताल में रखवा दिए गए हैं। वीरवार को पोस्टमार्टम होगा। परिजनों के बयान पर भी बहुत कुछ निर्भर है।

मामला बराही फाटक के नजदीक स्थित अशोक नगर का है। दरअसल, नालन्दा (बिहार) मूल का निवासी करीब 24 वर्षीय रामनिवास यहां पत्नी काजल सहित किराए पर रहता था। बुधवार की दोपहर को दोनों के शव कमरे में मिले। जानकारी के अनुसार, मकान मालिक को जब छत पर कुछ गिरने की आवाज आई तो वह ऊपर गया। देखा तो रामनिवास व उसकी पत्नी फर्श पर पड़े थे। उनके गले मे दुप्पटे के टुकड़े थे। वहीं पंखे पर भी दुपट्टे/कपड़े का हिस्सा लटका हुआ था। आशंका जताई गई कि भार के कारण फंदा टूट गया होगा। लेकिन टूटने से पहले इनकी सांस थम चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर लाइनपार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। एफएसएल टीम ने भी जायजा लिया। इसके बाद शवों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। बिहार से परिजन वीरवार को आएंगे। उनके बयान के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हो सकेगी।

Next Story