
हैदराबाद। नलगोंडा जिले में चिट्याला नगर पालिका चुनाव के नतीजों में नये दौर की झलक देखने को मिली है। एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार की जीत ने सामाजिक बदलाव का संकेत दिया है। पूरे तेलंगाना में यह जीत चर्चा का विषय बन गया है।
चिट्याला नगर पालिका में कुल 12 वार्ड हैं। यहां पर सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने बाजी मार ली। कांग्रेस उम्मीदवारों ने 9 वार्ड में जीत हासिल की और नगर पालिका पर कब्जा कर लिया। मुख्य विपक्षी पार्टी बीआरएस के उम्मीदवारों ने 2 वार्ड में जीत हासिल की और एक वार्ड में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की। हालांकि, इस चुनाव में वार्ड नंबर एक ने सबका ध्यान खींचा है। यहां पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले (वाली) ट्रांसजेंडर नागिला सुधाकर ने कांग्रेस समर्थक सीपीएम के उम्मीदवार जिट्टा नागेश को 109 वोटों से हराकर ज़बरदस्त जीत हासिल की।
कोई राजनीतिक परिप्रेक्ष्य नहीं, किसी पार्टी का समर्थन नहीं है। इसके बावजूद ट्रांसजेंडर सुधाकर ने लोगों के सपोर्ट से मुख्य पार्टियों के कैंडिडेट्स को हराया और जीत हासिल की। इस मौके सुधाकर ने वार्ड के लोगों का शुक्रिया अदा , जिन्होंने उन पर भरोसा करके वोट दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह वार्ड के विकास के लिए पूरी मेहनत करेंगे।
MUNICIPAL ELECTIONS, CORPORATION ELECTIONS, MUNICIPAL AND CORPORATION ELECTIONS, Nalgonda,
Transgender Victory, Nagilla Sudhakar, Chityala Municipal Elections, Telangana





