छत्तीसगढ़

प्यार में पड़ी बहन, भाई को नहीं हुआ बर्दाश्त, उसके प्रेमी को मार डाला

Nilmani Pal
13 Feb 2026 1:05 PM IST
प्यार में पड़ी बहन, भाई को नहीं हुआ बर्दाश्त, उसके प्रेमी को मार डाला
x
छग

जांजगीर-चांपा। बहन के प्रेम संबंध से नाराज भाई ने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने घटना को अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत तीन को गिरफ्तार किया। वहीं, मुख्य आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने पकड लिया है।

घटना जांजगीर के धरदेई राहौद चौकी क्षेत्र के थाना शिवरीनारायण की है। बीते 11 फरवरी की शाम धरदेई राहौद चौकी क्षेत्र के तालाब में एक युवक की लाश मिली थी। शव के माथे पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। पुलिस ने मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इसकी जांच शुरू की। जाँच के दौरान शिवरीनारायण पुलिस ने युवक की पहचान राहुल निवासी दर्दा थाना क्षेत्र के रूप में की। प्रकरण में अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 103 (1), 61 (2), बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

जांच में पता चला कि मृतक राहुल शिवरीनारायण मेला देखने के बाद अपनी मौसी के घर ग्राम धरदेई जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोग मिले, जिन्होंने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले में पूछताछ के बाद गांव के एक नाबालिग को पकड़ा। पूछताछ में नाबालिग ने हत्या करने की बात कबूल की। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि गांव का मनीष जो इस घटना का मास्टरमाइंड है, उसकी बहन के साथ मृतक राहुल का प्रेम संबंध था। इस बात को लेकर मनीष को नाराजगी थी। मनीष बदला लेने के लिए राहुल को मारना चाहता था। मनीष को पता था कि राहुल अपनी मौसी के घर मेला देखने पहुंचा है।

मेले वाले दिन सभी पांचों आरोपियों ने मिलकर मेला देखकर लौट रहे राहुल को घेरा और उसकी धारदार चाकू से हमला कर हत्या कर दिये। घटना के बाद शव को आरोपियों ने तालाब में फेंक दिया और अपने-अपने घर लौट आए थे। पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ के बाद घटना में शामिल राजवीर आडिल, मनीष चौहान, साहिल सूर्यवंशी व एक नाबालिग को पकड़ा है। सभी के खिलाफ कार्रवाई करते जेल भेज दिया गया है।


Next Story
null