भारत

मनाली में तैयार हुए पर्वतारोहण के नए हीरो, 170 प्रशिक्षुओं ने फ्रेंडशिप पीक की फतह

Shantanu Roy
27 Jun 2026 5:57 PM IST
मनाली में तैयार हुए पर्वतारोहण के नए हीरो, 170 प्रशिक्षुओं ने फ्रेंडशिप पीक की फतह
x
Manali. मनाली। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान; एबीवीआईएमएएस मनाली में आयोजित बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स; बीएमसी और एडवांस्ड माउंटेनियरिंग कोर्स; एएमसी का सफलतापूर्वक समापन हो गया। देश के विभिन्न राज्यों से आए 170 महिला एवं पुरुष प्रशिक्षुओं ने दोनों पाठ्यक्रमों में भाग लेकर आधुनिक पर्वतारोहण तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। बीएमसी का शुभारंभ 1 जून जबकि एएमसी की शुरुआत 30 मई 2026 को हुई थी। दोनों पाठ्यक्रम क्रमश: 26 और 28 दिनों तक
संचालित किए गए।


इस दौरान संस्थान के अनुभवी प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को रॉक क्राफ्टए स्नो एवं आइस क्राफ्ट, ग्लेशियर ट्रैवल, रस्सी तकनीक, रेस्क्यू ऑपरेशन नेविगेशन, उच्च हिमालयी जीवन कौशल, पर्यावरण संरक्षण, अभियान योजना तथा पर्वतीय नेतृत्व का व्यावहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने लगभग 15, 700 फीट की ऊंचाई तक हाई एल्टीट्यूड ट्रेक और अनुकूलन ;एक्लिमेटाइजेशन किया। इसके बाद 17,300 फीट ऊंची माउंट फ्रेंडशिप पीक का सफल आरोहण कर प्रशिक्षण का समापन किया। कठिन हिमालयी परिस्थितियों में प्रशिक्षुओं ने साहस, तकनीकी दक्षता, सहनशक्ति और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु ;बेस्ट ट्रेनी का सम्मान 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक; एडीजीपी गबीर दास को प्रदान किया गया।
Next Story