
x
Shipki La. शिपकीला। चिरप्रतीक्षित भारत-तिब्बत (चीन) व्यापार शनिवार को शिपकी ला दर्रे से शुरू होने के साथ ही छह साल से बंद मार्ग फिर सक्रिय हो गया। कई वर्षों के अंतराल के बाद भारत-तिब्बत सीमांत व्यापार से स्थानीय व्यापारियों में उत्साह है। शनिवार को भेजे जाने वाले सामान के लिए जिला प्रशासन किन्नौर द्वारा व्यापारियों को 17 ट्रेड पास जारी किए गए हैं। मगर एक व्यापारी मौके पर कारणवश नहीं जा पाया। इसलिए 16 व्यापारी ही शनिवार को चीन के लिए रवाना हुए। सब पूह ब्लॉक से संबंध रखते है।
इसमें रंगी लाल गांव लियो, कर्म सोनू गांव लियो, दिनेश कुमार गांव नमज्ञा, जीवन लाल गांव नमज्ञा, होजर नीमा गांव नमज्ञा, गुरुदेव सिंह गौत गांव नमज्ञा, धारा सिंह गांव लियो, दीवान सिंह गांव लियो, राजेंद्र सिंह गांव नमज्ञा, पासंग छेरिंग गांव पूह, संदीप राज गांव नमज्ञा, राजेश कुमार गांव नमज्ञा, मनोज कुमार नमज्ञा, राजेश कुमार गांव डबलिंग, राम कृष्ण गांव नमज्ञा, पन्मा कुंखें गांव चांगो व मनोज कुमार गांव नमज्ञा शामिल रहे। इस मौके पर चुप्पन से राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने तीन गाडिय़ों को हरी झंडी दिखा कर शिपकीला को रवाना किया। उधर, शिपकी ला से 14 खच्चरों के मध्यम से चीन को रवाना हुए।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





