भारत

एबीवीपी विश्वविद्यालय इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, सौंपी जिम्मेदारियां

Shantanu Roy
8 Oct 2025 4:03 PM IST
एबीवीपी विश्वविद्यालय इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, सौंपी जिम्मेदारियां
x
Shimla. शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अक्षय ठाकुर को इकाई अध्यक्ष और सुशील शर्मा को सचिव नियुक्त किया है। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में एबीवीपी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर और चुनाव अधिकारी एबीवीपी विश्वविद्यालय के पूर्व संगठन मंत्री विशाल सकलानी रहे। पूर्व इकाई मंत्री आशीष शर्मा ने बीतेे वर्ष आयोजित कार्यक्रमों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया और इकाई भंग करते हुए उपाध्यक्ष अमन अदिती को नई कार्यकारिणी को
शुभकामनाएं दी।


इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने बीते वर्ष अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए भी छात्र हितों के लिए निरंतर कार्य किया है। इकाई मंत्री सुशील शर्मा ने कहा कि एबीवीपी सदैव छात्र, समाज और राष्ट्र हित में काम करता आया है और आगे भी ऐसे ही ध्येय पथ पर अग्रसर रहेगा। नई कार्यकारिणी में अंकुश वर्मा, पीयूष तोमर, अक्षय ठाकुर, यश ठाकुर, सृति शर्मा, ईशा शर्मा, नताशा खोजान को इकाई उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं, अभिषेक शर्मा, विकास शर्मा, विक्रम ठाकुर, हर्ष पुर्टा, राखी दत्याल, कोमल राव एवं खुशी कौशल को सह सचिव का दायित्व दिया है।
Next Story